Saturday, February 18, 2017

दिल्ली: चांदनी महल इलाके में दिव्यांग की दर्दनाक मौत

गोलू मौर्य, नई दिल्ली 

चांदनी महल इलाके में बीती रात एक घर में आग लगने से दिव्यांग की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 48 वर्षीय इकबाल आधे शरीर से लाचार थे। बेड से हिल-डुल नहीं सकते थे। रात उनकी पत्नी मायके गई थीं। करीब 11:15 बजे घर में आग लग गई। इकबाल अकेले थे। बचाव नहीं कर सके। पड़ोसियों ने धुआं और लपटें देखीं तो पुलिस व फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी। पड़ोसियों और लोकल पुलिस ने घर में घुसने की भरसक कोशिश की, लेकिन लपटों से पार पाना मुश्किल था। संकरी गलियां होने की वजह से दिल्ली फायर सर्विस की गाड़ी भी समय रहते बचाव नहीं कर पाईं। देर रात घर की आग बुझी तो इकबाल की बॉडी निकली, जो बुरी तरह जल चुकी थी।






हादसा मकान नंबर 686 में हुआ। पुलिस के अनुसार, इस घर में एक मंजिल पर इकबाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। हादसे के समय पत्नी चांदनी महल इलाके में मायके गई थीं। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। पुलिस जांच कर रही है।